Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

राजस्थान निकाय चुनाव में घमासान! CM भजनलाल के ताबड़तोड़ रोड शो, कांग्रेस पर बरसे

राजस्थान निकाय चुनाव में घमासान! CM भजनलाल के ताबड़तोड़ रोड शो, कांग्रेस पर बरसे

राजस्थान निकाय चुनाव में घमासान! सीएम भजनलाल के रोड शो, कांग्रेस पर जोरदार हमला

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव का प्रचार अब अपने आखिरी और सबसे गर्म दौर में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो और जनसभाओं के जरिए BJP प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।

अजमेर की सभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर युवाओं को धोखा देने और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला। सीएम ने दावा किया कि BJP सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है।

इस बीच चुनावी मैदान में दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के बागी उम्मीदवारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे आधिकारिक प्रत्याशियों के समर्थन में नहीं आते हैं तो 6 साल तक निलंबन जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। नामांकन वापसी के बाद 10,245 वार्डों में 38,891 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होना है।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: